अपने बॉयफ्रेंड को ये गिफ्ट देकर बनाये वैलेंटाइन डे को ख़ास

14 फरवरी या वैलेंटाइन डे या प्यार का दिन, यह दिन प्रेमी जोड़ो के लिए बहुत खास होता है | वैलेंटाइन का वीक प्रेमी जोड़े एक उत्सव की तरह मनाते है | इस दिन को हर कोई अलग तरीके से मनाता है पर एक चीज खास होती है वह है अपने पार्टनर को गिफ्ट देना | तो गर्ल्स आप भी इस वैलेंटाइन को अपने बॉयफ्रेंड या हस्बैंड को खास गिफ्ट देना चाहती है पर कंफ्यूज है क्या गिफ्ट दे, क्या मेरा दिया गिफ्ट उसे पसंद आएगा या नहीं|

कहते है प्यार का कोई दिन नहीं होता पर ये दिन पुरे विश्व में प्यार के दिन के रूप में मनाया जाता है | तो हर कोई अपने पार्टनर को ऐसा गिफ्ट देना चाहेगा जो उसे लाइफटाइम याद रहे और उसके काम भी आये | हमें गिफ्ट खरीदने से पहले अपने बॉयफ्रेंड की पसंद को पता कर लेना चाहिए | अगर गिफ्ट उनकी चॉइस के अनुसार होगा तो सही रहेगा | हमें गिफ्ट ऐसा देना चाहिए जो उसके काम आ सके और दिखने में भी अच्छा हो | तो आइये जानते है यहाँ कुछ गिफ्ट्स जो आप इस वैलेंटाइन अपने बॉयफ्रेंड को दे सकते है –

Photo by Kostiantyn Li on Unsplash

वैलेंटाइन हैंपर 

टीवी शोज के चलते आजकल हैम्पर का ट्रेंड काफी बढ़ गया है इसलिए सब आजकल हेम्पर गिफ्ट में देते है | आप हैम्पर में अपने गुलाब का फूल, चोकलेट के साथ साथ अपने हिसाब से या बॉयफ्रेंड की पसंद की चीजे भी डलवा सकते हो | हैंपर देने का एक फायदा यह है कि अगर आप दूर होंगे तो भी हैंपर डिलीवरी करवा सकते हैं।

ट्रैक सूट

लडको को ट्रैक सूट काफी पसंद होता है वो उसे एक्सरसाइज़ करते समय या ट्रेवलिंग वगेरा में पहनते है जो उनके लिए कम्फर्ट होता है| इसे खरीदते समय अपने बॉयफ्रेंड के पसंदीदा कलर और उनके साइज़ का ध्यान रखें |

व्रिस्ट वाच

अगर आपके बॉयफ्रेंड को वाच पहनना पसंद है तो आप उसे अच्छे डिज़ाइन में उनके पसंद के कलर की वाच अच्छे से पैकेट में गिफ्ट कर सकती हो | वाच सदा उनके साथ रहेगी और वो उनको आपकी याद भी दिलाएगी |

रोजाना इस्तेमाल होने वाली कोई चीज

अगर गिफ्ट ऐसा हो जो उसके काम भी आये तो काफी अच्छा रहेगा | आप डेली इस्तेमाल की जाने वाली चीजे जैसे इलेक्ट्रॉनिक गेजेट्स भी दे सकते हो जैसे एयरपोड्स , इयरफोन, पावर बैंक ये सब | इसके अलावा आप अपने बॉयफ्रेंड को साइड बैग गिफ्ट कर सकती हैं। जिसमें वह अपना फोन, चार्जर, रूमाल, मास्क, विजिटिंग कार्ड आदि को आसानी से सहेज कर रख सकें। और उनकी छोटी छोटी व्यवस्थित रहें। 

परफ्यूम 

आपको मार्किट या ऑनलाइन बहुत से आपके बजट में परफ्यूम मिल जायेंगे वो आप अपने बॉयफ्रेंड की पसंद के अनुसार गिफ्ट कर सकती हो | परफ्यूम के पैकेट को आप गिफ्ट रेपर में कवर करके उसे अच्छा सा गिफ्ट आइटम बना कर गिफ्ट कर सकते है |

अन्य

आप अपने बॉयफ्रेंड को गिफ्ट देते समय एक बात का जरुर ध्यान रखें ऐसी चीज उसे गिफ्ट करें जो उसे पसंद हो | आपको मार्किट या ऑनलाइन बहुत सी गिफ्ट की चीजे मिल जाएगी जैसे ग्रीटिंग कार्ड, ब्रेसलेट , ट्रेंडिंग जेवेलरी और भी बहुत बस आपके पार्टनर के पसंद का हो |

तो फ्रेंड्स ये है कुछ गिफ्ट्स आइटम्स जो आप अपने बॉयफ्रेंड को इस वेलेंटाइन डे गिफ्ट कर सकती हो | अगर आपको ये पोस्ट पसंद आयी तो शेयर जरुर करें |

FAQs

वेलेंटाइन वीक कब होता है ?

वेलेंटाइन वीक 7 फरवरी से 14 फरवरी के बीच में होता है | 7 फरवरी से 14 तक इनके दिनों का क्रम कुछ यूँ होता है – रोज डे, प्रोपोज डे, चोकलेट डे, टेडी डे, प्रोमिस डे, हग डे, किस डे, वेलेंटाइन डे

वेलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है ?

वेलेंटाइन डे की शुरुआत इसाई संत वेलेंटाइन की याद में हुयी बाद में यह लोक कथाओं के रूप प्रेम दिवस के रूप में विश्व के हर कोने में मनाया जाने लगा | यह दिन प्रेमी जोड़ो के लिए खास दिन होता है |

वैलेंटाइन के साथ दिन कौन कौन से है ?

वैलेंटाइन के सात दिन इस प्रकार है – रोज डे(7 फरवरी), प्रोपोज डे(8 फरवरी), चोकलेट डे(9 फरवरी), टेडी डे(10 फरवरी), प्रोमिस डे(11 फरवरी), हग डे(12 फरवरी), किस डे(13 फरवरी), वेलेंटाइन डे(14 फरवरी)