ये कुछ चीजे जिनसे श्रृंगार करके एक लड़की का दुल्हन रूप बन जाता है

शादी किसी लड़की की जिंदगी का सबसे बड़ा दिन होता है उसे सबसे ज्यादा खुशी तब होती है जब वह श्रृंगार करके दुल्हन का रूप लेती है | दुल्हन को शादी का इतना चाव होता है वह अपने सजना के लिए अपने रीति रिवाजों के अनुसार हार श्रृंगार लगाकर सजती है | श्रृंगार के लिए बहुत सी चीजे होती है अगर हमें सही तरीके से न पता हो तो माइंड में कंफ्यूजन जरुर रहता है |

दुल्हन के श्रृंगार के जो चीजे जरूरी है और आपके कंफ्यूजन को दूर करने के लिए आइये जान लेते है इस टाइमलाइन में एक एक करके वो जरूरी चीजे –

16 श्रृंगार लिस्ट

शादी में दुल्हन के लिए सोलह श्रृंगार का बहुत महत्व है | सोलह श्रृंगार सुंदरता में तो चार चाँद लगाते है ही और इनका धार्मिक महत्व भी है | इसमें बिंदी, सिंधुर, काजल, मेहंदी, चूड़ियाँ, मंगलसूत्र, नथ, गजरा, मांग टिका, झुमके, बाजूबंद, कमरबंद, बिछिया, पायल , अंगूठी, स्नान ये सब सोहल श्रृंगार में आते है |

लहंगा

शादी हो तो दुल्हन लहंगा न पहने हो ही नही सकता , लहंगे का बहुत क्रेज होता है | बहुत सी दुल्हन तो डिज़ाइनर लहंगे बिन शादी भी नही करती | मार्केट में बहुत से डिजाईन के हजारों से लेकर लाखों तक के लहंगे मिल जायेंगे |

बॉलीवुड या सेलेब्रिटी शादियों में भी लहंगे का बहुत क्रेज होता है | सब्यसाची या मान्यवर जैसे ब्रांड के डिज़ाइनर लहंगे ट्रेंडिंग डिजाईन और अच्छे मटेरियल क्वालिटी में आते है |

कपड़े

लहंगे के अलावा भी दुल्हन के बहुत से क्लॉथ होते है जैसे – सूट सेट्स, साड़ी, एथनिक ड्रेस, कुर्ती, वेस्टर्न वियर और भी बहुत सारे ट्रेंडिंग क्लॉथ |

जेवेलरी

इंडियन वेडिंग में कुछ महंगी चीज है तो वो है जेवेलरी | दुल्हन सुन्दर से डिजाईन में गोल्ड, सिल्वर या अन्य किसी कीमती मेटल की जेवेलरी पहन कर तैयार होती है | दुल्हन की जेवेलरी में नेकलेस, बेंगल्स, इयररिंग्स, नथनी, ब्रेसलेट, मांगटिका, पायल, झुमके फिंगर रिंग, नेक चैन और न जाने कितने गहने आते है जिससे दुल्हन सजती है |

मेकअप/नेल/लिपस्टिक

शादी के दिन दुल्हन की सुन्दरता में चार चाँद लगाने के लिए मेकअप का बहुत रोल होता है | मेकअप के लिए अच्छे ब्यूटी प्रोडक्ट यूज किये जाते है उनमें है जैसे – मोईसराईजर, प्राइमर, फाउंडेशन, कॉम्पैक्ट, हाइलाइटर, आईशेडो, काजल , मस्कारा, नेल पेंट, बिंदी , लिपलाइनर, लिपस्टिक और भी बहुत से |

नेल्स के लिए नेल पेंट या नेल पोलिश का प्रयोग और लिप्स के लिए क्वालिटी की लिपस्टिक का प्रयोग करके दुल्हन की सुन्दरता ओर भी ज्यादा की जाती है |

हेयरस्टाइल

शादी में सारा फोकस लोगो का दुल्हन पर होता है ऐसे में दुल्हन परफेक्ट होनी चाहिए | जब सब कुछ परफेक्ट है तो फिर हेयरस्टाइल क्यों नहीं| ब्राइड के लिए ट्रेंडिंग हेयरस्टाइल्स कुछ ऐसे है – क्लासिक जूडा, प्रिंसेस स्टाइल जूडा, फिश टेल चोटी, लो साइड बन, पफ वाला जूडा, फ्रंट स्टाइल जूडा, मेसी हेयर बन, फूलो से सजा हेयर बन और भी बहुत |

फुटवियर

शादी के लिए लहंगा हो गया जेवेलरी हो गयी और भी श्रृंगार कर लिया तो दुल्हन का लुक तब तक कम्पलीट नहीं होगा जब तक अच्छा सा फुटवियर ना हो | इसमें हील्स, मोजरी, सेंडल्स, फ्लैट्स, जुती और भी बहुत से फुटवियर मार्केट में ट्रेंडिंग डिजाईन में मिलते है |

पर्स

दुल्हन के पास पर्स होना बहुत जरूरी है जिसमे वह जरूरी या कीमती समान को रख सकती है जैसे पैसे, मेकअप या ब्यूटी का समान, जरूरी आईडी कार्ड, टिसू पेपर और भी जिसकी जरूरत पड़ सकती है |

अन्य

दुल्हन की जरूरत के हिसाब से और भी बहुत सी एक्सेसरीज हो सकती है जैसे – क्लॉथ पिंस , हेयर बैंड, हैंडी टॉवल, सन ग्लासेज, मिनी मेकअप किट, स्किन केयर या बॉडी केयर प्रोडक्ट्स , हेल्थ से रिलेटेड प्रोडक्ट्स ये सब |

फ्रेंड्स आपको ये पोस्ट अच्छी लगी तो अपने फ्रेंड्स के साथ जरुर शेयर करें | ऐसी ही ओर पोस्ट्स के लिए विजिट करते रहिये आपकी अपनी साईट तीजो डॉट कॉम पर

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पर यहाँ फॉलो कर सकते है -> Instagram Facebook Pinterest Youtube Twitter Koo Sharechat Telegram