पेडीक्योर या मैनीक्योर करवाने से पहले जाने ये टिप्स

लेडीज में नेल को सिंगारने और सवारने का क्रेज होता है वे उनके नेल पोलिश लगाती है, सुंदर सी नेल आर्ट बनाती हैं | वे सलून में मैनीक्योर और पेडीक्योर भी करवाने जाती है | अब आप सोच रहे है ये मैनीक्योर या पेडीक्योर क्या चीज है ? आइये जान लेते है – मैनीक्योर कॉस्मेटिक ब्यूटी ट्रीटमेंट होता है जो हाथों और उनके नाखूनों का किया जाता है इसमें नेल क्लिपिंग, पोलिशिंग, हैंड केयर, नेल केयर आदि ये सब किया जाता है | इसी प्रकार पेडीक्योर जो पैरों और उनके नेल्स के लिए होता है |

पेडीक्योर और मैनीक्योर आप आप सैलून, स्पा या घर पर भी कर सकते है अगर आप किसी सैलून या स्पा से करवाना चाहते है तो इन बातों का जरुर ख्याल रखें –

सही सैलून या नेल तकनीशियन का चयन

यह जानना बहुत जरूरी है कि आप जिस सैलून या तकनीशियन के पास जा रहे है वो कितनी हाईजीन तरीके से ये प्रैक्टिस करता है | इसके लिए आप अपने फ्रेंड्स सर्किल से पता कर सकते है या गूगल पर उनके रिव्यु वगेरा पढ़ सकते है | जान ले कि ट्रीटमेंट के दौरान तकनीशियन हाथों को अच्छे से साफ़ कर रहा है और हाथों पर ग्लव्स का प्रयोग कर रहा है या नही |

पेडीक्योर या मैनीक्योर करवाने से पहले जाने ये टिप्स
Photo by engin akyurt on Unsplash

अपनी हेल्थ या एलर्जी का ख्याल रखें

अगर आपको कोई हेल्थ प्रॉब्लम या किसी प्रकार की एलर्जी है तो अपने नेल तकनीशियन को जरुर इस बारें में बताये ताकि अगर वो कोई ऐसा प्रोडक्ट या प्रैक्टिस का प्रयोग न करे जिससे आपके हेल्थ पर कोई प्रॉब्लम आये |

प्लान के बारे में पहले पता कर ले

आप जिस सैलून या तकनीशियन से नेल करवा रहे है उन से पहले ही उनके प्लान जान ले | उनके पास बहुत से प्लान होते है जिसमे बेसिक नेल क्लिपिंग , पोलिशिंग या और भी ट्रीटमेंट जैसे डिप्स, हॉट स्टोन मसाज या गेल पोलिश आदि | आप अपनी नीड के अनुसार उनसे डिस्कस करके सेलेक्ट कर सकते है |

अपने नेल या स्किन को तैयार करें

नेल करवाने से पहले आप पहले से लगी हुयी नेल पोलिश वगेरा को रेमोव कर सकते है | अपने हाथों और पैरों को अच्छे से साफ़ कर सकते है |

पेडीक्योर से तुरंत पहले लेग शेव ना करें

पेडीक्योर करवाने से तुरंत पहले लेग शेव या वैक्सिंग वगेरा न करें हो सकता है इस से कोई इन्फेक्शन हो सके | पेडीक्योर और शेविंग में कम से कम एक दिन का गेप जरुर होना चाहिए |

नेल करवाते समय आराम से बैठे

जिस समय आप मैनीक्योर या पेडीक्योर करवा रहे है उस समय आराम से शांत होके बैठे और नेल की इस ट्रीटमेंट को एन्जॉय करें |

सार

अंत में यही कहना चाहती हूँ आप हाईजीन , किन प्रोडक्ट्स का सैलून वाले इस्तमाल कर रहे है , उनके प्लान्स में क्या क्या रहेगा , कितना डिस्काउंट रहेगा इन बातों का जरुर पता करें | आपको हमारा ये पोस्ट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरुर हमे हमारे सोशल मीडिया पेजेज पर दे | अगर ये जानकारी अच्छी लगी तो जरुर शेयर करें |

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पर यहाँ फॉलो कर सकते है – > Instagram | Facebook | Pinterest | Youtube | Twitter | Koo | Sharechat | Telegram