पायल डिजाईन तो बहुत देखे होंगे आपने पर क्या ये 8 फैक्ट जानते है ?

पायल या पायजेब तो कही नुपुर जिस नाम से भी पुकारो इसे अपनी भाषा में ये हमेशा आपके पैरों की सुन्दरता बढ़ाएगी ही | पायल के बहुत से डिजाईन देखें होंगे आपने जैसे अजमेरी, फ्लोरल, तुरिया, मोती, ओक्सिडाईज, मल्टीलेयर और भी बहुत सारे, पर पायल के बारे में कुछ फैक्ट्स है शायद आपने जो ना सुने हो |

तो आइये इस टाइम लाइन में जानते है पायल के बारे में कुछ फैक्ट्स –

1. पुराना इतिहास

भारत में सिन्धु घाटी के समय से ही लड़कियां और महिलाएं पायल को पहन रही है | तमिल में “शिलप्पदिकारम” नाम से महाकाव्य है जिसका अर्थ है नूपुर (पायल)की कहानी, इसकी कहानी पायल के आस पास घुमती है | राजस्थान की जनजातियाँ भारी पायल पहनती आयी है तो वही ओडिशा की भी ये ट्रेडिशनल जेवेलरी रही है |

इजिप्त के लोग राजवंशीय काल से, यूरोप के लोग ब्रोंज ऐज से तो वही अमेरिका में 1930 से इसका फैशन उभर कर आया |

2. कुछ जगहों पर अजीब मान्यता

इजिप्त में महिला और पुरूष दोनों साथ में पहनते है तो इसको धन और उनके स्टेटस का प्रतीक माना जाता है | अफ्रीका में कुछ जनजातियाँ अपना अस्तित्व दर्शाने के लिए इसे पहनते है| प्राचीन रोम में एक वेश्या पायल पहन कर अपना सामाजिक अस्तित्व दर्शाती थी |

3. ज्योतिष मान्यता

ज्योतिष के अनुसार चांदी की पायल पहनना पॉजिटिव उर्जा का प्रतीक माना जाता है | चांदी को चंद्रमा की धातु माना जाता है और चन्द्रमा हमारे मन की शक्ति को बढ़ता है और नेगेटिव उर्जा को दूर करता है |

4. वैज्ञानिक कारण

चांदी धातु हमारे शरीर के हार्मोंस को नियंत्रित करने का काम करती है जिससे हमारा शरीर उर्जावान बना रहता है | चांदी की पायल परिसंचरण में सुधार, सर्दी को रोकने और शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद करती है। 

5. प्रेम का प्रतीक

पायल को प्रेम का प्रतीक माना जाता है, इस मोर्डन समय में भी एक प्रेमी प्रेमिका को प्यार की निशानी के रूप में चांदी की पायल देता है | ऐसा माना जाता है कि अगर विवाहिता चांदी की पायल पहनती है तो उनके जीवन में प्रेम बना रहता है |

6. प्रेग्नेट महिला के पैरों की सूजन दूर

जब कोई महिला प्रेग्नेट होती है तो उसके पैरों में सूजन आती है तो एक मान्यता है कि पायल पहनने से वो सूजन दूर हो जाती है |

7. घुंघरू या मोती की आवाज

कुछ जनजातियों में पायल में घुंघुरू या मोती लगा कर उनके लोक डांस करने का रिवाज़ है | ये घुंघरू या मोतियों की आवाज़ मोहक या रोमांस का प्रतीक मानी जाती है |

8. वसा की कमी

ऐसे माना जाता है कि महिलाओं के पैरों में जमा होने वाली वसा को पायल नियंत्रित करती है और उनकी इच्छा शक्ति को मजबूत करती है जिससे वो पुरे परिवार का ख्याल रखती है |

तो फ्रेंड्स ये थे पायल के बारे में कुछ अननोव्न फैक्ट्स , अगर आपको ये पोस्ट पसंद आयी तो जरुर शेयर करें | ऐसी ही ओर पोस्ट के लिए विजिट करते रहे आपकी अपनी साईट तीजो डॉट कॉम पर

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पर यहाँ फॉलो कर सकते है -> Instagram Facebook Pinterest Youtube Twitter Koo Sharechat Telegram