वैलेंटाइन वीक : हर रोमांटिक दिन को बनाएं अपने प्यार के लिए खास

फरवरी यानि प्यार का माह जब से शुरू होता है तो प्रेमी जोड़े इस बात की आस लगाये बैठे होते है कि उनकी जिंदगी का सबसे रोमांटिक सप्ताह कब आएगा | वैलेंटाइन डे के बारे में सभी को पता होता है वो 14 फरवरी को होता है पर पुरे वीक के दिन याद रखना मुश्किल है |

वैलेंटाइन वीक 7 फरवरी से शुरू होता है और 14 फरवरी को ख़तम होता है | हमने यहाँ नीचे टेबल में आपके लिए पुरे दिनों को लिस्ट किया है –

दिन संख्यादिनांकवैलेंटाइन दिन दिन
दिन 17 फरवरी 2023रोज डेमंगलवार
दिन 28 फरवरी 2023प्रोपोज डेबुधवार
दिन 39 फरवरी 2023चोकलेट डेगुरुवार
दिन 410 फरवरी 2023टेडी डेशुक्रवार
दिन 511 फरवरी 2023प्रोमिस डेशनिवार
दिन 612 फरवरी 2023हग डेरविवार
दिन 713 फरवरी 2023किस डेसोमवार
दिन 814 फरवरी 2023वैलेंटाइन डेमंगलवार

रोज डे (7 फरवरी)

यह वैलेंटाइन वीक का पहला दिन होता है इस दिन प्यार करने वाले एक दुसरे को गुलाब देते है | रोज यानी गुलाब को सबसे रोमांटिक तोहफा माना जाता है | अगर किसी को लाल रंग का गुलाब दे रहे है तो ये प्यार के इज़हार की , अगर गुलाब पीला है तो दोस्ती की और अगर गुलाब सफ़ेद है तो यह शादी के लिए प्रोपोज की निशानी है |

प्रोपोज डे (8 फरवरी)

यह वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन होता है इस दिन अपने प्रेमी को प्यार का इज़हार किया जाता है | रोमांस से भरे शब्द अपने प्रेमी को उसके सामने बोल कर या कार्ड पर लिख कर या मेसेज के माध्यम से लिखकर या बोलकर इज़हार किया जाता है | (अपने बॉयफ्रेंड को ये गिफ्ट देकर बनाये वैलेंटाइन डे को ख़ास)

चोकलेट डे (9 फरवरी)

यह वैलेंटाइन वीक का तीसरा दिन होता है | आपने रोज भी दे दिया प्रोपोज भी कर दिया, कहते है किसी रिश्ते की शुरुआत अगर कुछ मीठे से हो तो लाइफ में मिठास बनी रहती है इसलिए इस दिन प्रेमी जोड़े एक दुसरे को चोकलेट गिफ्ट करते है |

टेडी डे (10 फरवरी)

यह वैलेंटाइन वीक का चौथा दिन होता है | इस दिन एक प्रेमी अपनी प्रेमिका को टेडी गिफ्ट करता है ताकि जब उसे उसकी याद आये तो प्रेमिका उस प्यारे से क्यूट से टेडी को हग कर ले |

प्रोमिस डे (11 फरवरी)

यह वैलेंटाइन वीक का पांचवां दिन होता है | प्यार में प्रोमिस बहुत जरूरी होता है | यह जरूरी होता है कि आप अपने पार्टनर के प्रति लॉयल रहे उसके साथ लाइफ में ईमानदारी से रहे तो इस दिन प्रेमी जोड़े एक दुसरे से लाइफ के लिए प्रोमिस करते है |

हग डे (12 फरवरी)

यह वैलेंटाइन वीक का छठा दिन होता है | जब आपको प्यार का एहसास होने लगता है तो आप फीलिंग जताने के लिए हग करते है | कहते है कि प्यार की असली फीलिंग हग से ही शुरू होती है |

किस डे (13 फरवरी)

यह वैलेंटाइन वीक का सातवाँ दिन होता है | एक किस से ही प्यार का असली बोंड होता है जब आपको लगता है कि आप किसी के साथ सच्चे प्यार में है आप उस समय को रोमांटिक पलों में बदलने के लिए अपने पार्टनर से किस करते है |

वैलेंटाइन डे (14 फरवरी)

यह वैलेंटाइन वीक का अंतिम दिन होता है | इस दिन आप अपने पार्टनर के साथ बाहर कही रोमांटिक पर या दोनों कही अकेले कवालटी टाइम स्पेंड कर सकते है | यह दिन सबसे रोमांटिक दिन होता है क्युकी आप अपने प्यार के साथ होते हो |

तो फ्रेंड्स ये है वैलेंटाइन वीक की जानकारी अगर आपको पसंद आई तो जरुर शेयर करें | मिलते है अगले पोस्ट में कुछ नई जानकारी के साथ तो डेली विजिट करते रहे | हैप्पी वैलेंटाइन डे